Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूजा के बाद फिर मेट्रो सेवा ठप, दक्षिणेश्वर से नोआपाड़ा तक ब्लू लाइन में बड़ी खराबी

मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी दल मौके पर पहुंच चुका है और मरम्मत कार्य जारी है

07 Oct 2025

पूजा के बाद फिर मेट्रो सेवा ठप, दक्षिणेश्वर से नोआपाड़ा तक ब्लू लाइन में बड़ी खराबी

कोलकाता। दुर्गा पूजा के सफल संचालन के बाद मंगलवार सुबह कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर–नोआपाड़ा–दमदम–शहीद खुदीराम) में एक बार फिर तकनीकी खराबी ने यात्रियों को परेशान कर दिया।
मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे दक्षिणेश्वर स्टेशन से मेट्रो सेवा अचानक बंद कर दी गई। टिकट काउंटर से यात्रियों को सूचित किया गया कि दक्षिणेश्वर से कोई ट्रेन रवाना नहीं हो सकती और उन्हें टिकट का पैसा वापस लेकर दूसरे माध्यमों से यात्रा करने की सलाह दी गई।
मेट्रो प्रशासन के अनुसार, “दक्षिणेश्वर स्टेशन पर पॉइंट मशीन में तकनीकी समस्या आने के कारण अस्थायी रूप से सेवा बंद रखी गई है। फिलहाल नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम तक ट्रेनें चल रही हैं।”
नोआपाड़ा और दमदम स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर खड़े रहे, लेकिन ट्रेन नहीं आई।
यात्रियों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि पिछले कुछ सप्ताहों में ब्लू लाइन पर बार-बार तकनीकी खराबी सामने आ रही है, जिससे नियमित यात्रियों को बड़ी असुविधा हो रही है।
एक यात्री ने कहा कि पूरे पूजा के दौरान मेट्रो ने शानदार सेवा दी। रातभर ट्रेनें चलीं और भीड़ के बावजूद कोई बड़ी दिक्कत नहीं हुई। लेकिन पूजा खत्म होते ही फिर वही पुरानी कहानी- मेट्रो बंद।
पिछले कुछ महीनों में ब्लू लाइन पर लगातार सिग्नल और पॉइंट सिस्टम की खराबी की शिकायतें मिल रही हैं। पूजा के दौरान जहां मेट्रो प्रशासन को यात्रियों से प्रशंसा मिली थी, वहीं अब फिर से सेवा बाधित होने पर नाराज़गी बढ़ रही है।
यात्रियों का सवाल है कि अगर पूजा के दौरान भारी भीड़ को मेट्रो ने संभाल लिया, तो सामान्य दिनों में तकनीकी दिक्कतें क्यों बढ़ रही हैं?
मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी दल मौके पर पहुंच चुका है और मरम्मत कार्य जारी है। संभावना है कि जल्द ही दक्षिणेश्वर से सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिणेश्वर से नोआपाड़ा तक ब्लू लाइन मेट्रो में बड़ी खराबी
मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी दल मौके पर पहुंच चुका है और मरम्मत कार्य जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News